झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को एक बड़ा हवाई हादसा टल गया. यहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने के ठीक पहले इंडिगो एयरलाइंस के विमान में तकनीकी खराबी आ गई. इसके बाद विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया और यात्रियों को दूसरे विमान में शिफ्ट किया गया.
जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह 9 बजे इंडिगो एयरलाइंस के विमान रनवे पर उड़ान भरने को था. इसी दौरान विमान का एसी अचानक बंद हो गया और तेज आवाज सुनाई दी. विमान से तेज आवाज आने पर विमान में सवार यात्री चीखने चिल्लाने लगे. विमान में कुल 72 यात्री सवार थे. यात्रियों को तेज झटके का भी एहसास हुआ. पायलट ने बिना वक्त गंवाए टेकऑफ के प्लान को टाल दिया. फिलहाल विमान को पार्किंग में लाया गया है. सभी यात्रियों को विमान से उतार कर आनन-फानन में दूसरे विमान में शिफ्ट किया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह 9 बजे रनवे पर उड़ान भरने के दौरान विमान का एसी अचानक बंद हो गया और तेज आवाज सुनाई दी.

