राँची:-राँची के कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी चौक स्थित एसबीआई बैंक के जोनल ऑफिस में भीषण आग लग गयी. आग बीती रात करीब 2 बजे एसबीआई बैंक के पांचवे तल्ले पर लगी थी. आग लगने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की गाड़ियां पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

