BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची में महिला डीएसपी के साथ छेड़खानी, दो पुलिसकर्मियों पर भी आरोप

by bnnbharat.com
February 9, 2022
in झारखंड, बड़ी ख़बरें, समाचार
रांची में महिला डीएसपी के साथ छेड़खानी, दो पुलिसकर्मियों पर भी आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

 

रांची में महिला डीएसपी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. लोअर बाजार थाने में एफआईआर के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. दो पुलिसकर्मियों पर भी छेड़खानी में शामिल होने का आरोप है.

रांची: राजधानी में एक महिला डीएसपी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. हैरानी की बात यह है कि छेड़खानी करने वाले में दो पुलिसकर्मी भी शामिल थे. सभी आरोपियों के खिलाफ महिला डीएसपी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है.

दरअसल रांची के लोअर बाजार थाने में दिए गए आवेदन में महिला डीएसपी ने बताया कि पुरानी पुलिस लाइन कैंपस में सोमवार की देर रात तक विसर्जन जुलूस के दौरान कुछ युवक बेहद तेज आवाज में अश्लील गाना बजा रहे थे. गाना बजाने वाले युवक नशे में थे. तेज आवाज सुनकर महिला डीएसपी मौके पर पहुंची और उन्होंने वहां मौजूद लोगों को कहा कि अब आप लोग गाना बजाना बंद कर दे क्योंकि ऐसे भी रात के 10 बजने वाले हैं. डीएसपी के गाना बजाने को बंद करने के बाद नशे में धुत युवक डीएसपी से उलझ गए. नशे में ही एक युवक उन्हें गलत नीयत से छूने की कोशिश करने लगा. महिला डीएसपी ने युवक का विरोध करते हुए उसे थप्पड़ मार दिया. इसके बाद मौके पर मौजूद 10-15 युवकों ने महिला डीएसपी के साथ धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया. इसी बीच महिला डीएसपी के रसोइए को जब इसकी जानकारी मिली तो वह भागा भागा आया और महिला डीएसपी को भीड़ से खींच कर बाहर लाया.

युवकों को भड़का रहे थे पुलिसकर्मी: महिला डीएसपी ने बताया कि छेड़खानी करने वाले युवकों को झारखंड पुलिस के दो सिपाही विनोद पांडे और सीपी उपाध्याय भड़का रहे थे. उनकी मदद करने के बजाय दोनों सिपाही नशे में धुत युवकों को मारपीट के लिए उकसा रहे थे.

लोअर बाजार थाना में एफआईआर दर्ज: छेड़खानी और मारपीट के बाद महिला डीएसपी लोअर बाजार थाने पहुंची और वहां सिपाही विनोद, पांडे सीपी उपाध्याय सहित 15 अज्ञात युवकों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है. लोअर बाजार थाने में महिला डीएसपी ने मारपीट और छेड़खानी का एक वीडियो भी उपलब्ध करवाया है. पुलिस वीडियो के आधार पर छेड़खानी करने वाले युवकों की पहचान कर रही है. लोअर बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी.

Also Read This

हज़ारीबाग़ विधायक ने DP पर लगाई रूपेश की तस्वीर, बरही में दो गुटों के झड़प में हुई थी हत्या

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जंगली हाथी की करेंट लगने से मौत

Next Post

खाद्य तेलों और तिलहनों के भंडारण सीमा आदेश को कार्यान्वित करने के लिये केंद्र ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बैठक की

Next Post
खाद्य तेलों और तिलहनों के भंडारण सीमा आदेश को कार्यान्वित करने के लिये केंद्र ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बैठक की

खाद्य तेलों और तिलहनों के भंडारण सीमा आदेश को कार्यान्वित करने के लिये केंद्र ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बैठक की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d