यूपीः रांची होटवार जेल के एक अधिकारी की हत्या की सुपारी लेने वाले दो शूटरों को उत्तर प्रदेश एटीएफ ने मार गिराया है। मारे गए शूटर मुख्तार अंसारी व मुन्ना बजरंगी के लिए काम करते थे। मारे गये अपराधियों में वकील पांडेय व अमजद शामिल हैं. वकील पांडेय पर पुलिस ने पचास हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. दोनों उत्तर प्रदेश के भदोही के रहने वाले थे जानकारी के अनुसार दोनों मुन्ना बजरंगी गैंग के शूटर थे। मुन्ना बजरंगी के मारे जाने के बाद दोनों दिलीप मिश्रा से जुड़े थे. इन दिनों दिलीप मिश्रा के लिये काम कर रहे थे. दोनों ने साथियों के साथ मिलकर 2013 में बजरंगी व अंसारी के इशारे पर वाराणसी जेल के तत्कालीन डिप्टी जेलर अनिल कुमार त्यागी की हत्या की थी. दोनों ने कई वारदातों को अंजाम भी दिया था.

