आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने सोमवार को संसद में राज्यसभा सांसद के पद की शपथ ली. इस मौके पर उन्होंने कहा,’आज से मेरे जीवन का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है, यह मेरे मेरे परिवार के लिए बहुत बड़ा दिन है. आज मैं राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने जा रहा हूं. मैं अपने गुरु नेता अरविंद केजरीवाल मेरे बड़े भाई भगवंत मान को धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं सभी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा.’

