“हमारा बजाज” बजाज ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष व भारत के मशहूर उद्योगपति राहुल बजाज का रविवार को पुणे में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बजाज ने राज्यसभा सांसद के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं। 83 वर्षीय बजाज का शनिवार दोपहर को निधन हो गया था। उन्हें दिल से जुड़ी बीमारियां थी. उन्हें निमोनिया भी हो गया था. राहुल बजाज को 2001 में तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। बजाज ने राज्यसभा सांसद के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं।
राहुल बजाज का जन्म जून 1938 को कोलकाता में हुआ था। राहुल के दादा जमनालाल बजाज ने 1926 में बजाज समूह की स्थापना की और उनके पिता कमलनयन बजाज ने 1942 में उनके उत्तराधिकारी बने। कमलनयन ने बजाज ऑटो जैसी बड़ी शुरुआत की। तीन साल के भीतर उन्होंने सीमेंट, बिजली के उपकरण और स्कूटर सहित नए व्यवसायों में विस्तार किया। राहुल बजाज ने 1958 में दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और बॉम्बे विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री भी हासिल की। फिर उन्होंने अमेरिका के हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए किया और 1968 में बजाज ऑटो के सीईओ बने।
बजाज ग्रुप की चेतक और बजाज सुपर मॉडल भारतीय बाजार में प्रमुख दोपहिया वहां रहे. चेतक दशकों तकलाखों भारतीयों के लिए परिवहन का एक किफायती साधन रहा और इसे ‘हमारा बजाज’ के रूप में याद किया जाता है.


