राजद की राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ लालू प्रसाद यादव के सदस्यता ग्रहण किये जाने के साथ हुआ. राजद के वरिष्ठ नेता रमई राम ने उन्हें सदस्यता दिलाई. इस मौके पर लालू यादव के पुत्र और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि देश और बिहार के सभी जिलों में सदस्यता अभियान एक महीने तक चलेगा और लोगों को राजद से जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय जनता दल बिहार के सदन में सबसे बड़ी पार्टी है। अब सबसे ज्यादा सदस्य वाली पार्टी भी बन जाएगी। जो राजद को वोट दिए है या नहीं दिए है, उसे भी सदस्य बनाया जाएगा।
बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि यह ‘डबल’ इंजन नहीं बल्कि ‘ट्रबल’ इंजन की सरकार है। नीतीश कुमार सरकार का चेहरा है और पूरी तरह फेल है। नीतीश कुमार बताये की 19 लाख रोजगार देने के लिए नीतीश जी के पास क्या ब्लूप्रिंट है। नल का जल योजना सिर्फ भ्रष्टाचार की योजना है।

