बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का केस मुकदमों के पचड़े से नाता टूटता नहीं दिख रहा है. एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं जिसमें लालू प्रसाद के मुश्किल है बढ़ जाती हैं.चार्ज शीट, जेल और बेल के बीच लालू यादव की जिंदगी कट रही है. इस बीच आचार संहिता के एक मामले में लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है. यह मामला वैशाली से जुड़ा है जिसमें पुलिस ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सत्य पाते हुए चार्जशीट दायर कर दिया है. अब इस मामले में कोर्ट में ट्रायल होगा और गवाही होगी. मुकदमे का फैसला क्या होगा यह तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन लालू प्रसाद पर एक और चार्जशीट के बाद कोर्ट कचहरी का चक्कर बढ़ गया है.

