BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

राजधानी एक्सप्रेस की B-4 बोगी से निकला धुँआ , मची अफरा तफरी, कोच अटेंडेंट और आरपीएफ जवानों ने किया काबू

by bnnbharat.com
January 24, 2022
in समाचार
राजधानी एक्सप्रेस की B-4 बोगी से निकला धुँआ , मची अफरा तफरी, कोच अटेंडेंट और आरपीएफ जवानों ने किया काबू
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली से हावड़ा जा रही राजधानी एक्सप्रेस की बी-4 बोगी में धुआं निकलने से अफरातफरी मच गई।  ट्रेन गया स्टेशन से खुलकर घाट सेक्शन में पहुंची थी। ट्रेन की गति धीमी होने के कारण कई यात्रियों ने ट्रेन से कूदने का प्रयास किया तो कई यात्री सामान छोड़ कर दूसरी बोगियों में भाग गए। हालांकि कोच अटेंडेंट और आरपीएफ जवानों ने फौरन स्थिति को संभाल लिया। फायर एक्सटिंगविशर से आग पर काबू पाया गया। आशंका जताई गई कि इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी, जिसके कारण धुआं निकला होगा

ट्रेन में यात्रा कर रहे धनबाद के असिस्टेंट प्रोफेसर व कांग्रेस नेता परवेज अख्तर ने इस संबंध में रेल मंत्री को ट्वीट कर मामले की जानकारी दी। परवेज भी गया स्टेशन से धनबाद आने के लिए ट्रेन की बी-4 बोगी के 41 नंबर बर्थ पर सवार हुए थे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 4.35 बजे ट्रेन कोडरमा से पहले घाट सेक्शन में पहुंची थी। इसी बीच फायर अलार्म जोर-जोर से बजने लगा। कोच में आगे की दिशा के बाथरूम के बगल में लगे इलेक्ट्रिक पैनल से तेज धुआं निकल रहा था। फौरन बगल की बोगी से कोच अटेंडेंट वहां पहुंचा। एस्कार्ट में लगे आरपीएफ के चार जवान भी पहुंचे। अटेंडेंट ने बोगी में लगे फायर एक्सटिंगविशर का प्रयोग कर आग पर काबू पाया। अफरातफरी के बीच आरपीएफ के जवान यात्रियों से धैर्य से काम लेने की अपील करते रहे। परवेज ने बताया कि सही समय पर आग बुझा लिया गया वरना बड़ी घटना हो सकती थी।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिना अनुमति गाँव में घुसने पर चाईबासा थाना पर कोल्हान गर्वमेंट ई स्टेट के समर्थको का हमला, कोल्हान को बता रहे अलग देश, हमले में SDO समेत कई घायल  

Next Post

पूर्व मंत्री एनोस एक्का सहित 20 लोंगो को नोटिस , 31 जनवरी से पहले जमा कर दें  तीसरा हथियार, नहीं तो लायसेंस रद्द करने की साथ होगी कार्यवाही

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d