रांची: राजधानी रांची के स्टेशन रोड स्थित होटल अमर हेरिटेज में युवती की संदेहास्पद मौत के बाद होटल का कमरा नंबर 302 को सील कर दिया गया है। जबकि होटल के कमरे में लगे बेड की चादर व अन्य सामानों को एफएसएल जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। जिसे पुलिस एफएसएल जांच के लिए भेजेगी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
गौरतलब है कि युवती अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने होटल अमर हेरिटेज पहुंची थी। वहां, रहने के दौरान संदेहास्पद परिस्थिति में उसकी लाश बरामद की गई। युवती की मौत के बाद उसके भाई ने दुष्कर्म के बाद जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। जहरीले पदार्थ की जांच के लिए युवती का बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
गौरतलब है कि युवती का फेसबुक फ्रेंड दिलवर तिर्की ओडिशा के सुंदरगढ़ के बड़ा बंडामुंडा स्थित आरएस कॉलोनी, बी. ब्लॉक निवासी धर्मराय तिर्की का पुत्र है। युवती होटल में उसी से मिलने पहुंची थी। फिलहाल दिलवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को उसे जेल भेजा जाएगा।

