BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजपथ पर गणतंत्र दिवस 2022 की परेड में वंदे भारतम नृत्य उत्सव प्रतियोगिता के विजेता दर्शकों के मन को मोहने के लिए तैयार हैं

by bnnbharat.com
January 19, 2022
in समाचार
राजपथ पर गणतंत्र दिवस 2022 की परेड में वंदे भारतम नृत्य उत्सव प्रतियोगिता के विजेता दर्शकों के मन को मोहने के लिए तैयार हैं
Share on FacebookShare on Twitter

भव्य प्रदर्शन के लिए पूर्व अभ्यास अब अपनी पूरी गति में

नई दिल्ली.26 जनवरी को नई दिल्ली स्थित राजपथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस 2022 के परेड में वंदे भारतम नृत्य उत्सव के भव्य समापन (ग्रैंड फिनाले) के विजेता अपनी कला से दर्शकों के मन को मोहने के लिए तैयार हैं.नई दिल्ली स्थित राजपथ और इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में भव्य प्रदर्शन के लिए पूरे उत्साह से इसका पूर्व अभ्यास किया जा रहा है.

चार प्रसिद्ध कोरियोग्राफर (नृत्य निर्देशक) इन विजेताओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं.इनमें श्रीमती मैत्रैयी पहाड़ी, श्रीमती तेजस्विनी साठे और संतोष नायर के साथ कथक नृत्यांगना श्रीमती रानी खानम हैं.ये सभी अलग-अलग राज्यों से आई 36 टीमों को प्रशिक्षण दे रहे हैं.

संस्कृति मंत्रालय ने एक चार स्तरीय वंदे भारतम- नृत्य उत्सव प्रतियोगिता के जरिए 480 कलाकारों का चयन किया है.आजादी का अमृत महोत्सव के तहत वंदे भारतम- नृत्य उत्सव के ग्रैंड फिनाले का आयोजन 19 दिसंबर, 2021 को नई दिल्ली में किया गया था.

वंदे भारतम प्रतियोगिता की शुरुआत 17 नवंबर को जिला स्तर पर की गई थी और इसमें 323 समूहों में 3,870 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.जिला स्तर पर स्क्रीनिंग में पास होने वाले प्रतिभागियों ने 30 नवंबर, 2021 से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया.इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 4 दिसंबर, 2021 तक यानी 5 दिनों की अवधि में 20 से अधिक वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किए गए.

वहीं, क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए 200 से अधिक टीमों के 2,400 से अधिक प्रतिभागियों का चयन किया गया था.क्षेत्रीय फाइनल मुकाबले का आयोजन 9 से 12 दिसंबर तक कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली में किया गया.इनमें 104 समूहों ने एक सम्मानित निर्णायक मंडल के सामने अपने नृत्य कौशल का प्रदर्शन किया और प्रशंसकों की तारीफें बटोरीं.इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले समूहों ने शास्त्रीय, लोक, जनजातीय और फ्यूजन (सम्मिलित) जैसी विभिन्न नृत्य श्रेणियों में अपने नृत्य कौशल का विशेष रूप से प्रदर्शन किया.अब गणतंत्र दिवस के अवसर पर व्यक्तिगत नृत्य रूपों की पहचान कायम रखते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत की सच्ची भावना के साथ सभी समूह एकजुट होकर अपने नृत्य का प्रदर्शन करेंगे.

सभी 4 जोनों के इन 104 समूहों में से 949 नर्तकियों की 73 टीमों ने ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह बनाई थी.इसका आयोजन दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम सभागार में 19 दिसंबर को हुआ था.ग्रैंड फिनाले में शीर्ष 480 नर्तकियों को विजेता घोषित किया गया था.अब वे 26 जनवरी, 2022 को नई दिल्ली के राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में अपनी प्रस्तुति देंगे.

यह पहला अवसर है, जब जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से एक अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता के जरिए राजपथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस प्रदर्शन के लिए टीमों का चयन किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

औषधीय पौधों के महत्व पर आरोग्य भारती का वेबिनार संपन्न

Next Post

बांग्लादेशी ऐक्ट्रेस राइमा इस्लाम शिमू की लाश बोरे में मिली

Next Post
बांग्लादेशी ऐक्ट्रेस राइमा इस्लाम शिमू की लाश बोरे में मिली

बांग्लादेशी ऐक्ट्रेस राइमा इस्लाम शिमू की लाश बोरे में मिली

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d