BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह का निधन

by bnnbharat.com
March 8, 2021
in Uncategorized
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह का निधन
Share on FacebookShare on Twitter

जयपुरः राजस्थान के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह का 86 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने यूपी के प्रयागराज स्थित एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर राजस्थान में एक दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है और सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

सोमवार को राज्य में राजकीय अवकाश घोषित कर दिया गया है। पूर्व राज्यपाल के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवेदना व्यक्त की है। राजकीय शोक घोषित हाने के साथ ही सभी प्रतिष्ठानों पर लगे ध्वज को आधा झुका दिया गया है। राज्य में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम भी रद्द हो गए हैं।

गहलोत ने सोशल मीडिया पर भी संवदेना व्यक्त करते हुए लिखा राजस्थान और गुजरात के राज्यपाल के रूप में कार्य करने वाले न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना। न्यायपालिका और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। भगवान परिवार के सदस्यों को इस नुकसान को सहन करने शक्ति दें।

गौरतलब है कि पूर्व राज्यपाल और न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह का जन्म 7 जुलाई, 1935 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ। इन्होंने 16 जनवरी, 1999 को राजस्थान के राज्यपाल का पदभार संभाला था और 13 मई तक 2003 तक इस पद पर रहे। इससे पहले वे गुजरात के राज्यपाल भी रहे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पंजाब सरकार ने पेश किया एक लाख 68 हजार 15 करोड़ का बजट

Next Post

बजरंग गोल्ड जीतकर बने नंबर एक पहलवान

Next Post
बजरंग गोल्ड जीतकर बने नंबर एक पहलवान

बजरंग गोल्ड जीतकर बने नंबर एक पहलवान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d