जयपुर.विश्व कैंसर दिवस के मौके पर जब पत्रकार राजस्थान के हेल्थ मनिस्टर प्रसादीलाल मीणा से बात कर रहे थे तो उन्होने कहा कि तंबाकू खाने से कैंसर नहीं होता.
कैंसर दिवस पर मीडिया से बात करते हुए मीना ने कहा कि मेरे गांव में लोग दिन भर तंबाकू खाते हैं. कई साल से तंबाकू खाने के बाद भी उनको कुछ नहीं हुआ है. ये बात गलत है कि तुंबाकू से कैंसर होता है, यह किसी भी चीज से हो सकता है. हेल्थ मंत्री का बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. सोशल मीडिया पर मंत्री के बयान को लेकर बवाल मचा है. कई लोग इसे शर्मनाक तो कोई बचकाना बता रहा है.

