BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजस्थान सरिस्का टाइगर रिजर्व के जंगलों में लगी आग में फंसे बाघ सहित अन्य जीव, हेलिकॉप्टर से डाल रहे पानी

by bnnbharat.com
March 29, 2022
in समाचार
राजस्थान सरिस्का टाइगर रिजर्व के जंगलों में लगी आग में फंसे बाघ सहित अन्य जीव, हेलिकॉप्टर से डाल रहे पानी
Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान के अलवर जिले में स्थित देश के प्रसिद्ध सरिस्का टाइगर रिजर्व में रविवार को लगी आग पर मंगलवार शाम तक काबू नहीं पाया जा सका. बीते दो दिन से सरिस्का अभ्यारण्य की अकबरपुर रेंज के जंगलों में लगी आग बढ़ते जा रही है. आग पर काबू पाने के लिये वायु सेना के दो हेलिकॉप्टर  काबू पाने का प्रयास करते रहे लेकिन जंगल से लपटें अभी भी निकल रही हैं.पहाड़ों की चोटी पर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था. ये हेलिकॉप्टर सीलीसेढ़ झील से पानी लाकर जंगल में गिरा रहे हैं. एक हेलिकॉप्टर एक राउंड में करीब साढ़े तीन हजार लीटर पानी लेकर जा रहा है. आग पर दो दिन में काबू नहीं पाये जाने के कारण सरिस्का प्रशासन की चिंता बढ़ी हुई है

आग से जंगल नष्ट होने के साथ ही कई वन्यजीव भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. वहीं सरिस्का टाइगर रिजर्व की बाघिन एसटी-17 और उसके दो शावक भी आग प्रभावित इलाके में बताये जा रहे हैं. इसके अलावा दो अन्य बाघों के भी इस इलाके में होने की सूचना है. सरिस्का प्रशासन का कहना है कि बाघों के साथ ही सभी जीव जंतुओं को बचाने के भरसक प्रयास किये जा रहे हैं.

 

सरिस्का प्रशासन की ओर से आग प्रभावित और उसके आसपास के जंगलों में स्थित गांवों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है. इसके लिये मुनादी करवाई जा रही है. अलवर एडीएम सिटी सुनीता पंकज सिंह भी रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी करने में जुटी हैं. वहीं वन विभाग के आला अधिकारी पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. सरिस्का प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जायेगा. पुलिस ने ग्रामीणों से कहा कि वे लोग परिवार के साथ घरों में सुरक्षित रहें और आग से बचाव के इंतजाम भी करते रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तुर्की के इस्तांबुल में रूस-युक्रेन के बीच “सार्थक” वार्ता रूस ने कीव के समीप सैन्य गतिविधि कम करने के दिए संकेत

Next Post

50 साल पुराने असम-मेघालय सीमा विवाद सुलझा, दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को दिया धन्यवाद

Next Post
50 साल पुराने असम-मेघालय सीमा विवाद सुलझा, दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को दिया धन्यवाद

50 साल पुराने असम-मेघालय सीमा विवाद सुलझा, दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को दिया धन्यवाद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d