राजस्थान के विधायकों की तो ठाट के क्या कहने. पिछली बार के बजट से पूर्व विधायको को सूटकेस में रखकर भर कर I-PAD और इस बार आईफोन 13 दिए जाएंगे. आईफोन 13 की कीमत करीब एक लाख बताई जा रही है. राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत कल 23 फरवरी को विधानसभा में बजट पेश करेंगे. वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट को अंतिम रूप दे दिया गया है मुख्यमंत्री ने यह सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष को भी देंगे.
विधायकों को फोन दिए जाने से पहले विधानसभा के ऐप को भी अपग्रेड किया गया है. जानकारों के अनुसार इस ऐप में प्रश्न, प्रस्ताव, विधेयक, कार्यसूची, सत्र समीक्षा, बजट भाषण, राज्यपाल के अभिभाषण और सदन की कार्यवाही का विवरण उपलब्ध रहेगा. साथ में विधानसभा के सदस्यों के उपयोग के लिए प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली और समाचार कतरनें भी उपब्ध रहेंगी.
सीएम गहलोत की छवि उदारवादी नेता के तौर पर मानी जाती है. उन्होंने राजधानी जयपुर के मानसरोवर में सभी विधायकों को सस्ती दरों पर फ्लैट भी दिए है.
मंगलवार को राजस्थान विधानसभा के सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने विधानसभा में बटन दबाकर विधानसभा का आईओएस (आईफोन ऑपरेटिंग सिस्टम) आधारित मोबाइल ऐप लॉन्च किया ताकि विधायकों को मिलने वाले आईफोन 13 में उसे ऑपरेट किया जा सके. इससे पहले विधानसभा का एंड्रॉइड आधारित मोबाइल ऐप संचालित है . मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को अपने निवास पर वित्तीय वर्ष 2022-23 के राज्य बजट को अंतिम रूप दिया. राज्य के इतिहास में पहली बार राज्य के बजट से अलग कृषि बजट पेश किया जाएगा

