सत्तारुढ़ दल झामुमो की जामा विधायक सीता सोरेन शुक्रवार राज्यपाल से मुलाकात की. विधायक ने राज्यपाल को कई समस्याओं से अवगत कराया. चतरा के टंडवा प्रखंड अंतर्गत आरक्षित वन क्षेत्र में बिना अनुमति जंगल की कटाई और अवैध कोयला परिवहन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की. सीता सोरेन ने कहा कि राज्यपाल ने उन्हें मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. सीता सोरेन ने कहा कि अपनी ही सरकार के अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते हैं.
राज्यपाल से मिलने के बाद विधायक सीता सोरेन ने भाजपा के साथ मिलकर हेमंत सरकार को अस्थिर करने के आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे भाजपा के संपर्क में नहीं हैं. कहा कि यह सवाल झामुमो के उन विधायकों से पूछा जाना चाहिये, जो चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली गये थे.

