चुनाव आयोग ने गुरुवार को राज्यसभा की 57 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा की. आयोग ने कहा कि 15 राज्यों की 57 सीटों के लिए 10 जून को मतदान होगा उसी दिन मतगणना की जाएगी.राष्ट्रपति चुनाव से पहले होने वाले राज्यसभा के ये चुनाव काफी अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि केंद्र में सत्तासीन भाजपा (BJP) फिलहाल उच्च सदन में 95 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है चुनाव के बाद वह 100 का आंकड़ा पार कर सकती है.

