खेल के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली कितने ही खिलाड़ी आज मुफलिसी की जिन्दगी जीवन जीने को मजबूर है. खेल ही शिक्षा और खेल ही जीवन बन गया ऐसे लोगों को सही सम्मान आजीविका का उचित प्रबंधन भी जरूरी है. झारखण्ड सरकार ने राज्य में खेल को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनके सम्मानजनक जीवन और सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते नई खेल नीति बनाने जा रही है. दिव्यांग खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दिशा में विभाग योजना को अंतिम रूप देने में लगा है. खेल विभाग ने विभिन्न विभागों से नई खेल नीति के ड्राफ्ट पर सुझाव मांगे हैं। सुझावों को शामिल करने के बाद नई खेल नीति पर कैबिनेट की स्वीकृति ली जाएगी।नई खेल नीति में खिलाड़ियों को पेंशन, जिला विकास स्पोर्ट्स क्लब बनाने का प्रावधान किया जाएगा। पंचायतों में खेल को प्रोत्साहित करने के लिए 25 हजार रुपये देने की योजना है.
सरकार का मानना है कि इससे पंचायत स्तर से राज्य स्तर तक खेलकूद के लिए वातावरण बनेगा. खिलाड़ियों को जरूरी संसाधन-सुविधाएं और समान अवसर दिया जाएगा। नई नीति के माध्यम से खेल संस्कृति को बढ़ावा, खेलकूद क्षमता का विस्तार, जीवन कौशल शिक्षा एवं प्रोत्साहन, उद्योग जगत को खेल के क्षेत्र में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ खेल संरचना का विकास किया जाएगा।


