नई दिल्ली.गुरमीत राम रहीम को अब जेड प्लस सुरक्षा दी गई है. डेरा मुखी फरलो पर जेल से बाहर है. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि गृह मंत्रालय से ऐसा इनपुट मिला था कि राम रहीम की जान को खालिस्तान समर्थकों से खतरा है. साध्वी यौन शोषण और हत्या के मामले में सजा काट रहा राम रहीम फिलहाल फरलो पर बाहर है.सरकार सुरक्षा एजेंसियों द्वारा किए गए व्यापक खतरे के आकलन के आधार पर किसी व्यक्ति को सुरक्षा विवरण प्रदान करती है. भारत में एक्स, वाई, वाई-प्लस, जेड और जेड-प्लस की सुरक्षा दी जा जाती है. अंतिम श्रेणी सबसे ऊंची है. देश में केवल सबसे महत्वपूर्ण लोगों को यह सुरक्षा दी जाती है. इन श्रेणियों के अलावा एसपीजी कवर केवल प्रधानमंत्री और उनके परिवार परिवार के लिए है.

