धनबाद : प्रशासन के लाख कोशिश के बाद भी अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है! ताजा मामला केंदुआडीह थाना क्षेत्र के केंदुआ हटिया मे आराधियों ने राशन के थोक दुकानदार पप्पू जिंदल को हथियार के नोक पर लूटने का प्रयास किया!घटना रात के करीब आठ बजे की बताई जा रही है! भुक्तभोगी पप्पू जिंदल करके गल्ला पट्टी का रहने वाला है! जो विगत कई वर्षों से केंदुआ हटिया में राशन के थोक विक्रेता कारोबार कर रहा है! भुक्तभोगी ने बताया कि रात के करीब 8:00 बजे प्रत्येक दिन की तरह अपने दुकान को बंद करना करकेंद घर जा रहा था! तभी दुकान से कुछ दूर अंधेरे में घात लगाए दो अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम देना चाहा! लेकिन कारोबारी पप्पू जिंदल दोनों अपराधियों से उलझ पड़े तीनों में हाथापाई होने लगा जिसमें पप्पू को हल्की चोट आई है मामला बढ़ता देख अपराधी भाग खड़े हुए! घटना की सूचना पाकर केंदुआडीह पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी घटना की तफ्तीश में जुट गए हैं! घनी आबादी वाले जगह पर इस तरह की घटना से कारोबारियों में रोष देखा जा रहा है! वही घटना के बाद दुकान और आसपास मैं लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है!

