BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राष्ट्रपति आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले वर्ष 2022 के नागरिक अलंकरण समारोह-ii में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार प्रदान करेंगे

by bnnbharat.com
March 28, 2022
in समाचार
राष्ट्रपति आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले वर्ष 2022 के नागरिक अलंकरण समारोह-ii में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार प्रदान करेंगे
Share on FacebookShare on Twitter

 

 

 

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले वर्ष 2022 के नागरिक अलंकरण समारोह-ii में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार प्रदान करेंगे. आज के अलंकरण समारोह में प्रमुख व्यक्तित्वों में डॉ. प्रभा अत्रे और श्री कल्याण सिंह (मरणोपरान्त) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जायेगा. पद्म भूषण प्राप्त करने वालों में श्री विक्टर बनर्जी, डॉ. संजय राजाराम (मरणोपरान्त), डॉ. प्रतिभा रे तथा आचार्य वशिष्ठ त्रिपाठी के संग डॉ. कृष्ण मूर्ति एल्ला और श्रीमती सुचित्रा कृष्णा एल्ल (युग्म) में शामिल हैं. नागरिक अलंकरण समारोह-i इक्कीस मार्च को आयोजित किया गया था.

ये पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किये जाते हैं – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री. विभिन्न विषयों/क्षेत्रों, जैसे कला, सामाजिक कार्य, जन कार्य, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, व्यापार एवं उद्योग, औषधि, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, नागरिक सेवा आदि के लिये पुरस्कारों को प्रदान किया जाता है. ‘पद्म विभूषण’ उत्कृष्ट और विशिष्ट सेवा के लिये; ‘पद्म भूषण’ उच्चस्तरीय विशिष्ट सेवा के लिये और ‘पद्मश्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिये दिये जाते हैं. पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है.

राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक रस्मी समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान करते हैं. इस वर्ष कुल 128 पद्म पुरस्कार दिये जा रहे हैं, जिनमें दो युग्म पुरस्कार (युग्म पुरस्कारों को एकल पुरस्कार गिना जाता है) शामिल हैं. पुरस्कृतों की सूची में चार पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्मश्री पुरस्कार हैं. पुरस्कृतों में 34 महिलायें हैं. सूची में विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई वर्ग के 10 लोग शामिल हैं. इनके अलावा 13 लोगों को मरणोपरान्त पुरस्कार दिये जायेंगे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अखिलेश का सामना योगी आदित्याथ से हुआ

Next Post

मुख्य समाचार

Next Post
टॉप 12 बड़ी खबरें

मुख्य समाचार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d