कल दिनांक 10 अप्रैल 2022 को रांची के फिरायालाल चौक के पास राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश और युवा राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश की ओर से रामनवमी के शुभ अवसर पर महावीर अखाड़ो एवं रामभक्तो का स्वागत का आयोजन किया गया.
युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री रंजन कुमार जी के अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ एवं श्री रंजन कुमार जी ने राष्ट्रीय जनता दल के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को गमछा ओढा़ कर सम्मानित किया और उन्होंने सभी रामभक्तों को पगड़ी और माला पहनाकर स्वागत किया.
राष्ट्रीय जनता दल के समर्पित कार्यकर्ता रामनवमी के शुभ अवसर पर बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, इतना ही नहीं हिंदू की महान पर्व रामनवमी के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के समर्पित प्रदेश और युवा प्रदेश के मुस्लिम पदाधिकारी भी कार्यक्रम में आएं और कार्यक्रम को सफल बनाया.
कार्यक्रम में प्रदेश के युवा अध्यक्ष श्री रंजन कुमार, निर्वाचन के पदाधिकारी श्री इम्तियाज हुसैन वारसी, प्रदेश के महासचिव श्री कमलेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री इरफान अंसारी, प्रदेश महासचिव श्रीमती सुनीता चौधरी ,प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी श्री अंजल किशोर सिंह, छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सी पी सोलंकी ,युवा प्रदेश के प्रधान महासचिव श्री फिरोज अंसारी, युवा प्रदेश के महिला संगठन सचिव श्रीमती गायत्री देवी, श्री जाफिर खान, श्रीमती उर्मिला जी, श्रीमती ममता कुजुर, श्री उज्जवल कुमार, श्री विशाल यादव, श्रीमती शहनाज खातून, श्री धर्मेंद्र सिंह,श्री राम सिंह, मनीषा कुमारी, अंजलि बर्मन, राजेश यादव, मंतोष यादव, संतोष यादव, संतोष कुमार, तबरेज जी उपस्थित हुए.
अंजल किशोर सिंह
प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी
राष्ट्रीय जनता दल झारखंड

