पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री अमरिंदर सिंह राजा को पंजाब कांग्रेस कमिटी का प्रदेश अध्यक्ष और प्रताप सिंह बाजवा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है. भारत भूषण आशु को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष और राजकुमार छब्बेवाल को विधायक दल का उप नेता बनाया गया है. सोमवार को सभी नये पदाधिकारी राहुल गाँधी मिले. अमरिंदर सिंह राजा भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
इस मुलाकात में नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी नदारद रहे. बता दें कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था.

