कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर आरजेडी नेता शरद यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंचे. हाल ही में शरद यादव लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में शामिल हुए हैं. इस मुलाकात के बाद शरद यादव ने राहुल गांधी के दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष बनने की वकालत की है.
उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को क्यों नहीं कांग्रेस को लीड करना चाहिए.कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शरद यादव से मुलाकात करने के बाद महंगाई को लेकर सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि लोग सोचते हैं कि महंगाई समाज की कंडीशन से अलग होती है. जिस देश में शांति-सौहार्द्र नहीं होता है, उस देश में महंगाई बढ़ेगी, उस देश में नफरत बढ़ेगी. इकॉनमी नहीं चल सकती है और न ही रोजगार मिल सकता है.
अगर देश को मजबूत बनाना है तो सबसे बड़ी चीज शांति और सामाजिक सौहार्द्र है. बीजेपी के लोग सोचते हैं कि नफरत फैलाकर, लोगों को डराकर, लोगों को मारकर इंडिया की इकॉनमी को मजबूत किया जा सकता है, गलतफहमी में हैं.

