नई दिल्ली.छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आदिवासी परम्परा और रीति के साथ स्वागत स्वागत किया गया है. इस दौरान बस्तर की प्रसिद्ध बाइसन मुकुट राहुल गांधी को पहनाई गई. इसके बाद राहुल गांधी ने बस्तर की आराध्य देवी माई दंतेश्वरी और पूज्य आंगा देव की. उन्होंने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली कामना की.भूमिहीन परिवारों के लिए राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना के शुभारंभ के अवसर पर राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आए हैं. इसके लिए राज्य सरकार ने रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया है.
राहुल गांधी ने कहा की जब ये सवाल पूछते हैं कि 70 सालों में देश में क्या हुआ. तब ये हमारे किसान, उनके माता-पिता, मज़दूरों, कारीगरों, हमारे छोटे व्यवसायियों का अपमान करते हैं. कांग्रेस पार्टी का अपमान नहीं करते हैं. भारत की गरीब जनता ने ‘खून-पसीना’ देकर बदलाव किया है.आज ये चाहते हैं कि जिन करोड़ों लोगों ने इस देश को बनाया है उन्हें परे कर दिया जाए और 100-200 लोगों को देश का पूरा धन पकड़ा दिया जाए. भारत में 100 सबसे अमीर लोगों के पास देश की 40% आबादी से ज़्यादा धन है.

