नई दिल्लीः बीते दिन फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, अभिनेत्री तापसी पन्नू सहित कई फिल्म सितारों के यहां आयकर विभाग द्वारा की गई छापेमारी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कुछ मुहावरों के माध्यम से केंद्र सरकार पर तंज कसा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि कुछ मुहावरे.. उंगलियों पर नचाना- केंद्र सरकार ये IT-CBI-ED के साथ करती है। भीगी बिल्ली बनना केंद्र सरकार के सामने मित्र मीडिया। राहुल गांधी ने आगे लिखा कि खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे- जैसे केंद्र सरकार किसान-समर्थकों पर रेड कराती है।

