नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को आदेश दिया कि रिटायर जज जस्टिस इंदू मल्होत्रा की अध्यक्षता में एक जूडिशल कमिटी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की पंजाब यात्रा के दौरान हुई कथित सुरक्षा चूक की जांच करेगी.
कमिटी के अन्य सदस्यों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी के महानिदेशक, पंजाब के सुरक्षा महानिदेशक और पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल होंगे.
यह समिति सुरक्षा भंग के कारणों की जांच करेगी और प्रधानमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों का भी सुझाव देगी.

