BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रिम्स में जूनियर डॉक्टरों की दबंगई, इलाज कराने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटा

by bnnbharat.com
June 6, 2019
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter
रांची : रिम्स के जूनियर डॉक्टरों की गुंडई जारी. मुख्यमंत्री के कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह से लौटने के दौरान बगोदर मंडल अध्यक्ष उदय गुप्ता को चोट लगी थी. इलाज के लिए रिम्स पहुंचे गिरिडीह जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जूनियर डॉक्टरों ने मारपीट की. भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की घटना की लिखित शिकायत रिम्स निदेशक से की.

रिम्स में जूनियर डॉक्टरों की दबंगई एक बार फिर इमरजेंसी विभाग में देखने को मिली. गिरिडीह जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं को जूनियर डॉक्टरों ने पीटा. मुख्यमंत्री के कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह से लौटने के क्रम में पैर में चोट लगने के कारण भाजपा के बगोदर मंडल अध्यक्ष उदय गुप्ता को इलाज के लिए भाजपा कार्यकर्ता के साथी रिम्स लेकर पहुंचे थे. जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे जूनियर डॉक्टर चंदन को जल्द इलाज करने के लिए कहा, इसके बाद डॉक्टर का गुस्सा इस कदर फूटा कि भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट शुरू कर दी.

वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस पूरे घटना की लिखित शिकायत रिम्स निदेशक से की है. साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस पूरे मामले की शिकायत वह मुख्यमंत्री और स्वास्थ्यमंत्री से भी करेंगे. रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा लिखित शिकायत मिलने के बाद इस पूरे घटना की जांच की जा रही है. वहीं आए दिन डॉक्टरों के दबंगई पर रिम्स अधीक्षक ने कहा कि डॉक्टर तनाव में रहते हैं, जिस कारण इस तरह की घटनाएं होती है.

फिलहाल रिम्स में जूनियर डॉक्टरों और परिजनों के बीच मारपीट की घटना कोई नई बात नहीं. आए दिन डॉक्टरों की दबंगई और गुंडई का मामला सामने आ रहा है, मगर सवाल यह है कि रिम्स प्रबंधन ऐसी घटनाओं पर आखिर रोक क्यों नहीं लगा पाता. कबतक रिम्स में इलाज के लिए आने वाले लोग ऐसी घटनाओं का शिकार होते रहेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गोली मारकर कपड़ा व्यवसायी की हत्या, अज्ञात अपराधियों ने सिर में मारी गोली

Next Post

अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार लोगों पर चलाई गोली

Next Post

अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार लोगों पर चलाई गोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d