BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रिम्‍स में सजा सियासी दरबार, लालू से मिले सुबोधकांत सहाय और रामचंद्र पूर्वे

by bnnbharat.com
June 9, 2019
in Uncategorized
रिम्‍स में सजा सियासी दरबार
Share on FacebookShare on Twitter
रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में लगा शनिवार का सियासी दरबार. लालू दरबार में हाजरी लगाने पहुंचे बिहार से राजद नेता लोकसभा चुनाव में बिहार में मिली राजद को करारी हार की समीक्षा रिपोर्ट लेकर लालू के पास पहुंचे. रामचंद्र पूर्वे साथ ही महागठबंधन की दरारों को दूर कर मजबूत करने की कवायद में लालू से मिले सुबोधकांत सहाय.

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए शनिवार का दिन खास होता है. जेल प्रबंधन के द्वारा शनिवार का दिन लालू यादव से मुलाकात ही के लिए निर्धारित किया गया है. शनिवार के दिन 3 लोग लालू यादव से मुलाकात करते हैं. इस शनिवार लालू यादव से मुलाकात करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, बिहार राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे साथ ही वैशाली जिले के बिहार विधान परिषद के सदस्य सुबोध राय. लालू यादव से मुलाकात कर निकले सुबोध कांत सहाय ने कहा कि उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे थे. साथ ही लोकसभा चुनाव में महागठबंधन में जो भी गड़बड़ी हुई थी, उसे आने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूत कर एक बार फिर मजबूती के साथ महागठबंधन आने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेगा.

बिहार में राजद को मिली करारी हार के बाद राजद ने हार की समीक्षा के लिए 3 सदस्यीय टीम का गठन किया. हार की समीक्षा को लेकर पहुंचे बिहार प्रदेश के राजद अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे लालू यादव से मुलाकात कर निकले. रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की आवाज में आज भी वही तनक है. राजद की उपज संघर्ष से हुई है. महात्मा गांधी, भीमराव अंबेडकर, प्रकाश नारायण, लोहिया एवं कर्पूरी ठाकुर के उसूलों को आगे बढ़ाना और जन-जन तक पहुंचाना ही राजद का उद्देश्य है. राजनीति में हार जीत होती रहती है.

राजनीति में बड़े-बड़े को पटकनी देने वाले लालू प्रसाद यादव की पार्टी को इस बार लोकसभा चुनाव में खुद पटकनी खानी पड़ी. मगर एक बार फिर आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजद के नेता और महागठबंधन के लोग एक बार फिर सियासत साधने में लगे हैं. लालू से गुरु मंत्र लेकर एक बार फिर राजद के नेता आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़े जम कर हुआ हंगामा देखे पूरा वीडियो

Next Post

एपल हेडक्वार्टर में भी हुई योग की एंट्री, कोड लिखने वाले दुनिया के बेस्ट डेवलपर्स ने लगाए आसन

Next Post
एपल हेडक्वार्टर में भी हुई योग की एंट्री, कोड लिखने वाले दुनिया के बेस्ट डेवलपर्स ने लगाए आसन

एपल हेडक्वार्टर में भी हुई योग की एंट्री, कोड लिखने वाले दुनिया के बेस्ट डेवलपर्स ने लगाए आसन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d