BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रिया और शौविक खरीदते थे सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स, चार्जशीट में कई बड़े खुलासे

by bnnbharat.com
March 6, 2021
in समाचार
रिया और शौविक खरीदते थे सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स, चार्जशीट में कई बड़े खुलासे
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्लीः सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स में नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो यानी एनसीबी ने हाल ही में चार्जशीट दायर की है. जांच एजेंसी ने रिया चक्रवर्ती समेत 32 लोगों के खिलाफ मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और उसे खरीदने के आरोप में चार्जशी दायर की है. इन सभी पर एनडीपीएस एक्टर के सेक्शन 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले में कम से कम 10 साल और अधिकतम 20 साल की जेल होती हैं.
एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है. जांच एजेंसी का कहना है कि रिया ने नवंबर 2019 से अपने घर पर ड्रग्स की डिलीवरी करने पर सहमति जताई थी और अपने घर में ही सुशांत के लिए ड्रग्स का इस्तेमाल करने की व्यवस्था बनाई. सिर्फ इतना ही नहीं, एनसीबी ने ये भी दावा किया कि उन्होंने ड्रग्स को अपने पैसों से ही मंगवाया
एनसीबी का कहना है कि रिया ने अपने भाई शौविक के लिए भी कथित तौर पर अपने पैसों से ड्रग्स मंगवाया. इसलिए, एजेंसी का कहना है कि रिया चक्रवर्ती ने अंतर्राज्यीय ड्रग्स की खरीद, बिक्री और ट्रांसपोर्ट, मालिकाना हक और आयात और निर्यात दोनों की साजिश रची थी. वह गांजा, बड और मारिजुआना की भी खरीददारी करती थीं.
इसके अलावा, चार्जशीट में कहा गया है कि ड्रग्स की खरीद-फरोख्त के लिए रिया के साथ उनका भाई शौविक, सुशांत सिंह राजपूत का हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, रसोइया दिपेश सावंत और ऋषिकेश नाम का एक शख्स समेत कई लोग शामिल रहे. ये सभी लोग सुशांत को भी ड्रग्स लाकर देते थे. इनमें से कई लोग जमानत पर बाहर हैं और कई लोग जेल में हैं. एनसीबी ने खुलासा किया किया है कि एजेंसी करिश्मा प्रकाश, कोमल रामपाल, स्वाना पब्बी और अन्य 14 लोगों के खिलाफ अलग से चार्जशीट दायर करेंगे. मामले की जांच अब भी जारी रहेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हैवानियत की हदें पार कर दी पिता ने, दुधमुंहे बच्चे को पटक-पटक कर मार डाला

Next Post

पाकिस्तान में एक हिंदू परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या

Next Post
पाकिस्तान में एक हिंदू परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या

पाकिस्तान में एक हिंदू परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d