झारखण्ड रिसोर्स शिक्षक/थेरेपिस्ट संघ का एक प्रतिनिधि मण्डल वर्षों से लंबित मानदेय वृद्धि व अन्य मांगों को लेकर धनबाद लोकसभा के सांसद पशुपतिनाथ सिंह से मिला . प्रतिनिधि मण्डल के शामिल प्रतिनिधि मण्डल में फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉ मनोज सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अखलाक अहमद, रिसोर्स शिक्षक अवनीश त्रिपाठी, देवेन महतो ने कहा विगत कई वर्षों से झारखण्ड के रिसोर्स शिक्षक एवं फ़िज़ियोथेरेपिस्ट अपनी मानदेय को लेकर आंदोलनरत हैं. झरिया विधायक द्वारा विधानसभा में भी बात रखी गई किन्तु केन्द्र से अनुमोदन के हवाला देते हुए झारखण्ड सरकार टाल मटोल कर रही है .
सांसद के समक्ष मानदेय वृद्धि., पीएफ कटौती, ई एल की सुविधा, सेवा नियमितीकरण, चिकित्सा व समूह बीमा, जैसी अन्य मांगों को रखा गया . संसद ने तत्काल भारत सरकार के शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा .
धनबाद सांसद पी एन सिंह ने कहा कि रिसोर्स शिक्षकों व फ़िज़ियोथेरेपिस्ट की मांगों को लेकर भारत सरकार के शिक्षा मंत्री को पत्र लिख कर आग्रह किया हूँ . मांगो पर अमल हो यह प्रयास होगा. भाजपा नेता व समाजसेवी राजकुमार अग्रवाल ने प्रतिनिधि मंडल की मांगों का समर्थन किया.

