अयोध्या.थाना कोतवाली रूदौली जनपद अयोध्या पुलिस ने 11 अदद अवैध तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस व 03 अदद अर्द्ध निर्मित तमंचा व शस्त्र बनाने के उपकरण(शस्त्र फैक्ट्री) के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार. एसएसपी अधीक्षक जनपद-अयोध्या द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रूदौली सुरेन्द्र प्रताप तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में, शशिकान्त यादव प्रभारी निरीक्षक रूदौली के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उ0 नि0 विवेक कुमार राय व उ0 नि0 प्रमोद यादव मय पुलिस बल के खैरी बन्धा के किनारे नदी के पास से 02 नफर अभियुक्तगण को अवैध शस्त्र बनाते हुए 11 अदद अवैध तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस व 03 अर्ध्द निर्मित तमंचा व शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी. दोनो अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है. जिसमें से अभियुक्त मोहम्मद रईस पुत्र चन्दुल निवासी ग्राम इमली पटवन थाना कोतवाली रूदौली जनपद अयोध्या थाना हाजा का एचएस भी है. जिसके विरूध्द पूर्व में गैंगेस्टर एक्ट की भी कार्यवाही की जा चुकी है.

