नई दिल्ली: रूसी सेना ने जबरदस्त घेराबंदी के बीच युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के देश छोड़ने की खबर आ रही है. रूस की संसद के स्पीकर ने दावा किया है कि वो पोलैंड भाग गए हैं. अब उम्मीद जताई जा रही है कि कीव पर बड़ा हमला नहीं होगा. हालांकि अब तक जेलेंस्की या फिर यूक्रेन सरकार की तरफ से इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की गई है. राष्ट्रपति जेलेंस्की यह कह चुके है कि वे देश छोड़ कर नही जाने वाले है.
वहीं ब्रिटेन के अखबार ‘द टाइम्स’ ने दावा किया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की पिछले एक सप्ताह के दौरान 3 बार हत्या की कोशिश की गई. उस कोशिश को विफल करने वाले भी रूस की ही एजेंसी थी जो हमले के खिलाफ हैं.
पिछले 9 दिनों से रूस यूक्रेन युद्ध जारी है. रूस की सेना की ज्यादा होने के कारण यूक्रेन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है. सेना के कैंपों और बेस पर मिसाईल से हमला होने पर यूक्रेन के हजारों जवान मारे गए. वहीं यूक्रेन ने दावा किया है कि पिछले 9 दिनों में रूस के 9 हजार से भी ज्यादा जवानों को मार गिराया है.

