रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय बटालियन में शामिल होने के लिए 3000 अमेरिकी स्वयंसेवक तैयार हैं. यूक्रेन के आह्वान पर ये स्वयंसेवक जंग के लिए तैयार हैं. दरअसल, यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने कहा था कि रूस के खिलाफ लड़ने के इच्छुक लोग अपने यूक्रेनी दूतावास में जाकर आवेदन कर सकते हैं.
वंही दुसरी तरफ रूस-यूकेन की जंग को आज 11वां दिन है. इस बीच दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की बातचीत सोमवार को होनी है. इससे पहले भी दो बार दोनों देशों के नेताओं के बीच बातचीत हुई है, लेकिन नतीजा शून्य रहा है. हालांकि, इस बातचीत से पहले पुतिन की ओर से नागरिकों को निकालने के लिए सीजफायर का एलान किया गया था.

