अमेरिका द्वारा युक्रेन के समर्थन में आने के बाद अब NATO ने भी इस युद्ध में कूद गया है. NATO ने अब 30 देशों की रिस्पॉन्स फोर्स टीम को एक्टिव किया है. जिससे युक्रेन का आत्मबल बढ़ने के साथ रूस की खिलाफ अमेरिका और अन्य देश मोर्चा सम्भालते दिख रहे है. इस युद्ध में वैसे तो रूस की सेना यूक्रेन पर हावी हो रही है, लेकिन फिर भी यूक्रेन के वीर सैनिक डंट कर सामना कर रहे हैं. शनिवार को यूक्रेन ने रूस के 4 सैनिकों को बंदी बना लिया है.
यद्ध शुरू होने के तीसरे दिन रूस की सेना युक्रेन की राजधानी कीव में प्रवेश कर गई है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने वीडियो जारी करके कहा है कि आने वाले घंटों में रूस यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा कर सकता है. यूक्रेन की राजधानी कीव में एहतियातन 26 फरवरी से शाम 5:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक कर्फ्यू रहेगा. प्रशासन का कहना है कि कर्फ्यू के दौरान सड़क पर आने वाले सभी नागरिक दुश्मन के तोड़फोड़ और टोही समूहों के सदस्य माने जाएंगे.
युक्रेन पर हमले के खिलाफ रूस के नागरिकों का एक तबका विरोध जता रहा है. रुसी राष्ट्रपति पुतिन ने ऐसा नहीं करने की हिदायत भी दी है. एक खबर के अनुसार रूस की सरकार और सोशल मीडिया कंपनियों के बीच चल रही तनातनी के बाद रूस में ट्विटर को प्रतिबंधित किया गया है.
यूरोपीय देश लतविया ने रुसी विमानों को अपने देश की वायु सीमा में घुसने पर पाबंदी लगा दी है. इससे पहले ब्रिटेन, बुल्गारिया, पोलैंड, एस्टोनिया और चेक रिपब्लिक रूसी विमानों के उनके देश की वायु सीमा में घुसने पर प्रतिबंध लगा चुके हैं.

