रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने कहा है कि रूस पश्चिम के साथ अपने कूटनीतिक संबंध समाप्त कर सकता है.सोशल मीडिया पर पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह दूतावासों पर ताला लगाने का समय है और मास्को यूक्रेन में अपना अभियान जारी रखेगा.उन्होंने यह भी कहा कि यूरोपीय परिषद से रूस की सदस्यता समाप्त करने का मतलब है कि देश में मृत्यु दंड का प्रावधान फिर से लाया जा सकता है.

