कीव: युक्रेन अकेले ही रूस के हमले का सामना कर रहा है. यूएस ने अपनी सेना भेजने से इंकार कर दिया है. माना जा रहा था की रूस के हमले पर अमेरिका और नाटो देश युक्रेन का भरपूर साथ देंगे पर ऐसा अभी तक तो नही हुआ है. रूस ने हमले के पहले दिन ही युक्रेन एक करीब 130 सैनिक मारे गये. रूस ने यूक्रेन के 70 से अधिक ठिकानों को नष्ट करने का दावा किया है. रूस के इस हमले को दूसरे विश्व युद्ध के बाद से अब तक का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है
मदद के इंतजार में युक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि हमें अपनी रक्षा के लिए अकेला छोड़ दिया गया है. कौन हमारे साथ रूस से लड़ने को तैयार है? मुझे कोई नजर नहीं आता. कौन यूक्रेन को NATO की सदस्यता की गारंटी देता है? हर कोई डरा हुआ है. नाटो से सहयोग की पूरी उम्मीद थी. पर अभी तक कोई नही आया.

