संयुक्त राष्ट्र की बाल अधिकार एजेंसी ने कहा है कि इस वक्त रूस के हमलों की वजह से यूक्रेन के आधे से ज्यादा बच्चे अपने घरों से बेदखल हो चुके हैं. एजेंसी के मुताबिक, यूक्रेन में करीब 75 लाख बच्चों में से 43 लाख अपने घरों से बाहर ले जाए जा चुके हैं. इनमें 18 लाख बच्चे तो देश से ही बाहर जा चुके हैं.

