पुतिन ने परमाणु हथियार संभालने वाले बल को हाई अलर्ट पर करने का आदेश दिया है. ताजा खबर यह है कि परमाणु हमले की योजना में बेलारूस पूरी तरह से रूस की मदद कर रहा है. बेलारूस ने परमाणु निरपेक्षता संधि तोड़ते हुए रूस को इस बात की अनुमति दे दी है कि पुतिन अपनी परमाणु मिसाइलों को बेलारूस में तैनात कर दें और जरूरत पड़ने में वहीं से यूक्रेन पर हमला बोल दे. इसके बाद दुनिया में परमाणु युद्ध की आशंका बढ़ गई है. अमेरिका ने अपनी स्ट्रैटजिक मिसाइलों को अलर्ट पर रखा है. इनमें सुपरसॉनिक मिसाइलें हैं और परमाणु हमले भी किए जा सकते हैं. अमेरिका ने परमाणु हथियारों को अलर्ट पर लाने के रूसी कदम को खतरनाक करार देते हुए अस्वीकार्य बताया है.

