राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस और भी ज्यादा हमलावर होता जा रहा है. ताजा जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन के दो गांवों पर कब्जा कर लिया है.वहीं मिसाइल हमले में अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है.
यूक्रेन में चल रहे रूसी हमले के बीच रूस की सेना ने दावा किया है कि यूक्रेन के सैनिक अपने हथियार डाल रहे हैं.TASS का दावा है कि यूक्रेनी सशस्त्र बलों के सैनिक प्रमुख स्थानों से पीछे हट रहे हैं.

