रूसी सेना एक कोरिडोर बनाकर भारतियों और भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने का इंतजाम कर रही है. रुसी सेना कारिडोर बनाकर खार्कीव से भारतीयों को निकालेगी . यह आश्वासन रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को दी. प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार देर रात राष्ट्रपति पुतिन से बात की और भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था. रूस ने इसमें यूक्रेन पर आरोप लगाया है कि युक्रेन की सेना भारतीय छात्रों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही है.
युक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच यह तीसरी बातचीत थी. क्रेमलिन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है रूस खार्कीव से भारतीय छात्रों को एक कारिडोर से निकालने की कोशिश कर रही है ताकि उन्हें सबसे नजदीकी रूसी इलाके में ले जाया जा सके. रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन की सेना भारतीय छात्रों को बाहर जाने से रोक रही है.
इधर प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को बैठक कर आपरेशन गंगा की समीक्षा की. प्रधानमंत्री मोदी रोजाना एक से दो बार सीधे तौर पर कैबिनेट के सहयोगियों के साथ बैठक कर यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित निकालने के अभियान की जानकारी ले रहे हैं. बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के अलावा विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला व कुछ दूसरे अधिकारी उपस्थित थे.

