रूस ने नाटो से जुड़े तीन देश एस्टोनिया, लिथुआनिया और लातविया पर जवाबी कार्यवाई की. एस्टोनिया के 3 राजनयिक, लिथुआनिया के राजनायिक और लातविया के 3 राजनयिकों को देश से बाहर निकलने का आदेश दिया. ये तीनों देश रूस के आलोचकों में से हैं. रूसी विदेश मंत्रालय की ओर से मंगलवार को बयान जारी कर इस ऐक्शन के बारे में जानकारी दी गई है. बता दें कि लातविया, एस्टोनिया और लिथुआनिया ने 10 रूसी राजनियकों को बाहर निकाल दिया था. लिथुआनिया ने रूस के 4 राजनियकों को बाहर का रास्ता दिखाया था, जबकि लातविया और एस्टोनिया ने भी तीन डिप्लोमैट्स को निकाल दिया था. तीनो बाल्टिक देशों का कहना था कि युक्रेन पर हमले और देश की आन्तरिक और बाह्य सुरक्षा को ध्यान में रख कर रूस के राजनयिकों के साथ यह कार्यवाई की गयी थी. रूस लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है और उसके राजनयिक गलत प्रोपेगेंडा फैला रहे थे. ऐसे में उन्हें देश से बाहर किया जाना जरूरी था.

