यूक्रेन में जंग छेड़ चुका रूस एक बार फिर से बातचीत के लिए तैयार है. रूस ने खुद यूक्रेन से वार्ता की पेशकश की है. इसके लिए रूसी प्रतिनिधमंडल को बेलारूस भी भेजा गया है. खबर है कि, इस बार रूस बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार हो गया है.
रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग में सैंकड़ों लोग मारे गए हैं. संयुक्त राष्ट्र की ओर से पुष्टि की गई है कि रूस की ओर से किए गए हमले में अभी तक 240 लोगों की मौत हुई है. हालांकि, यह संख्या और भी ज्यादा हो सकती है.

