रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि बीते हफ्ते युद्धपोत मोस्कवा पर आग लगने के कारण एक नौसैनिक की मौत हो गई, जबकि 27 लापता हैं और 396 को बचा लिया गया. रूस की ओर से यह बयान युद्धपोत के डूबने के एक हफ्ते बाद आया है. घटना के कुछ देर बाद रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि पोत पर सवार सभी लोगों को बचा लिया गया है. मंत्रालय ने विरोधाभासी बयानों पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया.यूक्रेन ने कहा था कि उसने युद्धपोत पर मिसाइल से हमला किया था.

