रूस की ओर से दावा किया गया है कि, उसने यूक्रेन के दो बड़े शहरों का घेराव कर लिया है। इसमें से एक शहर दक्षिण और दूसरा दक्षिण-पूर्व में है। इस बीच यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में रूसी सेना के दाखिल होने की भी खबर सामने आई है। रूस की ओर से किए गए हमले में अभी तक 240 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, यह संख्या और भी ज्यादा हो सकती है।

