रूस के अधिकारियों ने शुक्रवार को फेसबुक के इस्तेमाल पर ‘आंशिक पाबंदी’ लगा दी है.यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर फेसबुक द्वारा रूस समर्थित मीडिया संस्थानों के विभिन्न अकाउंट पर रोक लगाए जाने के बदले यह पाबंदी लगाई गई है. एजेंसी ने कहा कि फेसबुक ने मीडिया संस्थानों के अकाउंट बहाल नहीं किये। एजेंसी ने कहा कि ‘आंशिक पाबंदी’ शुक्रवार को प्रभावी हो गई. उसने अपने इस कदम को रूसी मीडिया की रक्षा के लिये उठाया गया कदम बताया है.

