रूस में अमेरिकी कंपनी मैकडॉनल्ड्स के 800 से अधिक रेस्टोरेंट चल रहे थे जिसको अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा.मैकडॉनल्ड्स ने यह फैसला उस समय आया है जब रूस यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले करते जा रहा है और भारी नुकसान पहुंचा रहा है. यूक्रेन पर अटैक करने को लेकर अमेरिका समते कई देश रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने का ऐलान कर चुके हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन पर रूस के हमले के जवाब में उसकी अर्थव्यवस्था को और कमजोर करने के इरादे से मंगलवार को घोषणा की कि अमेरिका, रूस से सभी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाएगा, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि इससे अमेरिकियों, विशेष रूप से गैस पंप पर लागत बढ़ जाएगी.

