यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने विचार किया. युक्रेन के साथ बातचीत के लिए पुतिन ने अपनी सहमति जता दी है. पुतिन अब उच्च स्तरीय डेलीगेशन को बातचीत के लिए भेजने सकते है. दोनों देशों के इस पहल से यह माना जा रहा है युद्ध विराम के लिए रूस और यूक्रेन के बीच यह वार्ता प्रभावकारी हो सकती है. वार्ता सफल रही तो रूस युक्रेन के बीच जारी युद्ध रुक सकती है.
अब तक की स्थिति में रूस युक्रेन की राजधानी कीव से कुछ ही दूर है. यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय जवाबी कार्रवाई में अब तक एक हजार से ज्यादा रूसी सैनिक मारे जाने का दावा किया है. जानकारी के मुताबिक लोगों को हथियार भी बांटे जा रहे हैं ताकि वह रूसी सैनिकों के हमले से अपनी सुरक्षा कर सकें. इससे पहले अमेरिका ने भी यूक्रेन की ओर से मोर्चा संभाल लिया है. रोमानिया में अमेरिकी फाइटर जेट F35 की तैनाती की गई है.

