माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनका रेट्रो लुक देखने को मिला. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में माधुरी दीक्षित एक्टर मानव कौल के संग नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं वो अच्छा जी मैं हारी चलो मान जाओ ना गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. हमेशा की तरह वीडियो में माधुरी के कमाल के एक्सप्रेशन देखने को मिल रहे हैं. वहीं वीडियो में मानव भी शानदार एक्सप्रेशन देते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक्ट्रेस की इस वीडियो को देख फैंस को मधुबाला याद आ रही हैं.

