BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रेलटेल ने शुरू की 4000 रेलवे स्टेशनों पर प्री-फेड Wi-fi इंटरनेट सर्विस

by bnnbharat.com
March 5, 2021
in समाचार
रेलटेल ने शुरू की 4000 रेलवे स्टेशनों पर प्री-फेड Wi-fi इंटरनेट सर्विस
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय रेल की इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी रेलटेल ने देश के 4000 रेलवे स्टेशनों पर अपनी प्रीपेड Wi-Fi सर्विस की शुरुआत की है. इसकी मदद से रेलवे स्टेशनों पर यात्री हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा का उपयोग कर सकेंगे. रेलटेल की यह सर्विस पहले 30 मिनट के लिए फ्री होगी. इस दौरान यूजर को 1 एमबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट सुविधा मिलेगी.

इसके बाद 34 एमबीपीएस स्पीड तक के लिए उपयोक्ता को बेहद कम चार्ज देना होगा. सर्विस इस्तेमाल करने के लिए यूजर के पास एक ओटीपी आएगा. इस ओटीपी के इस्तेमाल से आप इंटरनेट सर्विस ले सकेंगे. रेलटेल पहले से ही देश के 5,950 स्टेशनों को फ्री Wi-Fi सेवा दे रहा है. लेकिन अब 4000 रेलवे स्टेशनों पर यह प्री-पेड हो जाएगी.

रेलटेल के सीएमडी पुनीत चावला के मुताबिक इस सेवा को उतारने से पहले उत्तर प्रदेश के 20 स्टेशनों पर प्रीपेड Wi-Fi की टेस्टिंग की गई. इसके जो नतीजे निकले उसके आधार पर 4,000 से ज्यादा स्टेशनों पर प्री-पेड Wi-fi शुरू करने की योजना बनाई गई. डेटा प्लान इस तरह से बनाया गया है कि कोई भी यूजर्स अपनी जरुरत के हिसाब से चुन सकता है.

प्रीपेड पेमेंट के लिए नेट-बैंकिंग, ई-वॉलेट और क्रेडिट कार्ड किसी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है. महामारी से पहले हर महीने करीब तीन करोड़ लोग इस योजना का उपयोग कर रहे थे. हालात सामान्य होने और यात्रियों की संख्या पहले की तरह होने पर प्रीपेड वाईफाई सेवा से 10-15 करोड़ रुपये का सालाना रेवेन्यू मिलेगा.

रेलटेल ने इससे पहले अपना आईपीओ बाजार में उतारा था. हालांकि इसे मामूली सफलता मिली. यह सिर्फ 16 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है. लेकि न बाद में रेल मंत्रालय की ओर से इसे 101 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने बाद इसके शेयरों में काफी उछाल देखने को मिली.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

7 मार्च को रांची आएंगे NCP अध्यक्ष शरद पवार, सीएम हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

Next Post

चीन ने अपना रक्षा बजट बढ़ाकर किया 209 अरब डालर, भारत के मुकाबले तीन गुना से अधिक

Next Post
चीन ने अपना रक्षा बजट बढ़ाकर किया 209 अरब डालर, भारत के मुकाबले तीन गुना से अधिक

चीन ने अपना रक्षा बजट बढ़ाकर किया 209 अरब डालर, भारत के मुकाबले तीन गुना से अधिक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d